कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई
Kanke, Ranchi | Aug 16, 2025 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल और बीजेपी विधायक सीपी सिंह सहित काफी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।