कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में मिला करीब दो माह का भ्रूण, मचा हड़कंप
कोटा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रोमा वार्ड के सामने गली में बने बाथरूम में करीब दो माह का भ्रूण मिला। भ्रूण मिलने की सूचना से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल जांच की जा रही है कि भ्रूण बाथरूम तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे क्या कारण रहे। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
Ladpura, Kota | Nov 13, 2026