फुटेरा तालाब विवाद में सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी ने रखा पक्ष, बोले- जबरन माफी का बनाया दबाव
फेसबुक लाइव के जरिए लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील, कहा- संविधान में सभी को समानता का अधिकार
दमोह फुटेरा तालाब के पास दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी का पक्ष सामने आया है। बुधवार रात 8:35 बजे फेसबुक लाइव के जरिए उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और तालाब में धकेलने का प्रयास किया गया। साथ ही जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और जबरन माफी के लिए दबाव बनाने की बात कही।
सीएमओ के अनुसार, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए तालाब किनारे बैरिकेडिंग कराई गई थी। विसर्जन के दौरान समिति सदस्यों द्वारा बैरिकेडिंग हटाने की बात पर विवाद हुआ। उन्होंने कहा कि उन्होंने शांति बनाए रखी और प्रशासन को मामले से अवगत कराया है।
इससे पहले नगर पालिका कर्मचारियों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। सीएमओ ने आमजन से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि संविधान सभी को समानता का अधिकार देता है और प्रशासन अपना कार्य कर रहा है।
Damoh, Damoh | Oct 21, 2026