अधीक्षण अभियंता-दमोह ने किया हिण्डोरिया क्षेत्र का औचक भ्रमण,
==
अस्थायी पंप कनेक्शनों की जांच कर प्रगति बढ़ाने दिये सख्त निर्देश
==
अधीक्षण अभियंता-दमोह ने कार्यपालन अभियंता, दक्षिण संभाग-दमोह के साथ संयुक्त रूप से हिण्डोरिया वितरण केन्द्र का औचक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा सर्वप्रथम आमखेड़ा में चल रहे पंप कनेक्शनो की जांच की गई तथा रबी सीजन प्रारंभ होने के बाद भी वितरण केन्द्र अंतर्गत अस्थायी पंप कनेक्शनों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाये जाने पर प्रभारी कनिष्ठ अभियंता हिण्डोरिया को फील्ड में सघन भ्रमण करते हुए, कनेक्शनो की भौतिक जांच करने तथा अस्थायी पंप कनेक्शनों की प्रगति बढ़ाने के सख्त निर्देश दिये गये। इसके साथ ही वितरण केन्द्र प्रभारी को ए.जी. पंप बकायादारों से वसूली हेतु प्रभावी कार्यवाही करने तथा लोड चैक करने के भी निर्देश दिए गए।
सुचारू विद्युत प्रदाय के साथ दशहरा चल समारोह निर्विघ्न संपन्न,
विद्युत विभाग की टीमों द्वारा प्रातः 5 बजे तक किया गया मुस्तैदी से कार्य
संपूर्ण दमोह जिले के साथ-साथ दमोह शहर में भी दशहरा चल समारोह सुचारू विद्युत प्रदाय के साथ निर्विघ्न संपन्न हुआ। इस हेतु पूर्व में ही अधीक्षण अभियंता-दमोह द्वारा जिले के समस्त वितरण केन्द्र प्रभारियों की बैठक लेकर सुचारू विद्युत प्रदाय के निर्देश दिए गए थे। साथ ही अधीक्षण अभियंता दमोह द्वारा कार्यपालन अभियंता, दक्षिण संभाग-दमोह के साथ दमोह शहर के दुर्गा विसर्जन स्थल (फुटेरा तालाब) एवं दशहरा चल समारोह मार्ग का सघन निरीक्षण किया गया एवं सहायक अभियंता (मेनटेनेंस) दमोह तथा लाइन कर्मचारियों को सतत् विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये थे।
विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विद्युत व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखते हुए, पूरी रात मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट कार्य किया गया। जिसके चलते दशहरा चल समारोह के दौरान किसी भी प्रकार का विद्युत व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ।
15 views | Damoh, Madhya Pradesh | Oct 21, 2026