चक्रधरपुर-मनोहरपुर मुख्य मार्ग के सोनुआ रोड में खड़ी एक हाईवा की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली.हाईवा को चोरी कर मनोहरपुर की ओर ले जाने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इधर घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जाता है कि चक्रधरपुर शहर के झुमका मोहल्ला निवासी सागर साव की हाईवा सोनुआ रोड में खड़ी थी।