फर्रुखाबाद: गांव निबू नगला के पास ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक घायल, जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
शाहजहांपुर थाना अल्लागंज के गाँव बिचपुरिया निवासी अजय प्रताप पुत्र दांताराम ई-रिक्शा पर बैठकर बाजार गए हुए थे। वापस लौटने समय निबू नगला के पास ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिमसें अजय प्रताप घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।