चांडिल थाना क्षेत्र के सुकसारी स्थित बांग्ला ईंट भट्ठा पर चांडिल पुलिस और अंचल कार्यालय की संयुक्त टीम ने नोटिस चिपकाया।यह कार्रवाई बंदोबस्ती भूमि पर अवैध रूप से व्यवसायिक गतिविधि संचालन के आरोप में की गई।सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार शाम 6 बताया कि जमीन बंदोबस्ती है उसमें कृषि कार्य छोड़कर अन्य व्यवसाय नहीं कर सकते है।