कपाली ओपी अंतर्गत गौसनगर टीओपी चौक निवासी धोखाधड़ी कर गबन करने के फरार आरोपी इरफान वारसी उर्फ इरफान खान के घर पर एवं चौक चोराहो पर चांडिल थाना की पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया।जिसमें बताया गया कि 30 अगस्त 2025 तक माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।इसकी जानकारी थाना प्रभारी दिलसन बिरुआ ने बुधवार शाम 5 बजे दिया।