चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 फदलोगोड़ा कालीमंदिर के समीप ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दिया।जिसमें कार सवार नीमडीह के लुपुंगडीह निवासी शंकर गोप एवं विनोदा गोप घायल हो गया है।घटना गुरुवार दोपहर 2 बजे की है।सड़क दुर्घटना की सूचना पर चांडिल पुलिस पहुंचे तथा दोनो घायल को तामुलिया स्थित ब्रम्हानंद अस्पताल में भर्ती कराया है।