चांडिल: चिलगु पंचायत सचिवालय में निराश्रित बच्चों के लिए आधार पंजीकरण शिविर का आयोजन
चांडिल प्रखंड के चिलगु पंचायत सचिवालय में साथी अभियान के तहत निराश्रित बच्चों का आधार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर झालसा के निर्देशानुसार और डालसा सरायकेला के तत्वावधन में सम्पन्न हुआ।इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से बेसहारा और वंचित बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और लाभ पहुंचाना है।इस मौके पर पीएलवी नेहा कुमारी,गंगासागर पाल मौजूद थे।