श्रीनगर: मवेशी लदा मालवाहक वाहन किया गया जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
श्रीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मवेशी लदे एक मालवाहक वाहन को जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वाहन में 14 भैंस और 14 भैंस के बच्चे को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी मवेशियों को वाहन सहित जब्त कर लिया।श्रीनगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान संदिग्ध मालवाहक वाहन को रोककर तलाशी ली गई।