पुरानी पेंशन और टी ई टी के मुद्दे पर 13 को देहरादून में गरजेंगे कर्मचारी शिक्षक
पुरानी पेंशन बहाल किए जाने और शिक्षकों को टी ई टी की बाध्यता से मुक्त रखे जाने के मुद्दे पर 13 सितम्बर को देहरादून में रैली होगी जिसमें राज्य भर के कर्मचारी शिक्षक प्रतिभाग करेंगे, देहरादून रैली को लेकर आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला घासमंडी में कर्मचारी शिक्षकों की एक संयुक्त बैठक में देहरादून रैली में प्रतिभाग की रणनीति तैयार की गई, बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवेंदु मठपाल ने कहा पुरानी पेंशन बहाली एवं टी ई टी की बाध्यता समाप्त करने को देहरादून में होने जा रही रैली ऐतिहासिक होगी यदि इस रैली की बाद भी सरकार ने कार्मिक हित में कोई फैसला नहीं लिया तो संगठन आंदोलन तेज करने को मजबूर होगा, इस मौके पर नवेंदु मठपाल,नंदराम आर्य,अनिल कडाकोटी,नरेंद्र पटवाल, नवेंदु जोशी,बालकृष्ण चंद,दिनेश रावत,रमेश बिष्ट,संजय कुमियाल,मदन मोहन कश्मीरा मौजूद रहे।