भिवानी डीसी साहिल गुप्ता द्वारा बनाई गए चाक चौबंद व्यवस्था के बीच जिला में नीट की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई, परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक हुआ। डीसी दोबारा एडीसी दीपक बाबूलाल करवा को परीक्षा के शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए लिए ऑल ओवर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। परीक्षा के दौरान नियुक्त किए गए सभी नोडल अधिकारी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र हो पर तैनात रहे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे। दूसरी और डीसी साहिल गुप्ता निरंतर परीक्षा के शांतिपूर्वक ढंग से संचालन की खबर लेते रहे। वहीं दूसरी ओर साइबर सेल की सोशल मीडिया पर हर पल नजर रही। कुल 3846 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी थी, जिनमें से 276 ने परीक्षा नहीं दी।
उल्लेखनीय है कि नीट की परीक्षा के लिए जिला में भिवानी शहर और आसपास में अलग-अलग स्थान पर सात केंद्र बनाए गए थे। डीसी द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नोडल अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी। राजीव गांधी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र और एमएनएस राजकीय कॉलेज पर एसडीएम भिवानी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल पर एसडीएम लोहारू मनोज कुमार को, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डीडीपीओ सोमबीर कादयान को, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डीएमसी हरबीर सिंह को, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में जीएम रोडवेज दीपक कुंडू को और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र में सिवानी की एसडीएम विजया मलिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।
इसी प्रकार से राजीव गांधी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ जसबीर दलाल को, एमएनएस राजकीय कॉलेज में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास धनखड़ को, सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में सिंचाई विभाग से एसडीओ सत्यवान को, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार को, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता राहुल छिल्लर को, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता राकेश सैनी को और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में परीक्षा केंद्र पर काडा के कार्यकारी अभियंता मनीष देसवाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
परीक्षार्थियों को किसी भी विकट स्थिति में परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए
पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ संचार मलिक हांसी गेट से शिक्षा बोर्ड क्षेत्र में तथा पंचायती राज के एसडीओ रिंकू हांसी गेट से घंटाघर चौक व सामान्य अस्पताल क्षेत्र में,सिंचाई विभाग से एसडीओ सत्यवान बस स्टैंड से केंद्रीय विद्यालय पालुवास क्षेत्र तक और जिला बागवानी अधिकारी देवीलाल को छाजू राम चौक से प्रेम नगर तक का क्षेत्र दिया गया था।
बॉक्स
- 276 रहे अनुपस्थित
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी)-2026 रविवार को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 3846 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 3570 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 276 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय केंद्र पर 672 में से 627 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 45 अनुपस्थित रहे। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी केंद्र पर 654 में से 620 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 34 अनुपस्थित रहे। पीएम श्री जीजीएसएसएस भिवानी केंद्र पर 624 में से 570 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 54 गैरहाजिर रहे।
इसी प्रकार एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी केंद्र पर 528 में से 487 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 41 अनुपस्थित रहे। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पलुवास केंद्र पर 480 में से 434 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 46 अनुपस्थित रहे। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय केंद्र पर 480 में से 442 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 38 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल केंद्र पर 408 में से 390 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तथा 18 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।