ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में STF की साइबर कुमाऊं टीम ने अवैध SIM Box के जरिए संचालित किए जा रहे टेलीकॉम गेटवे का पर्दाफाश करने का दावा किया है। STF के अनुसार, मुडिया क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर कादिर नाम के करीब 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मौके से 2 SIM Box, 77 एंटीना, 114 Airtel SIM कार्ड, इंटरनेट राउटर, मोबाइल फोन और अन्य टेलीकॉम उपकरण बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क के जरिए विदेशी और VoIP कॉल्स को भारतीय लोकल मोबाइल नंबर के रूप में प्रदर्शित किया जा रहा था, जिससे कॉल करने वाले की वास्तविक पहचान और लोकेशन छिपाने में मदद मिलती थी। STF के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के बांग्लादेश के साइबर अपराधियों से संपर्क और करीब 7 महीने से गेटवे संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि SIM Box तकनीक का इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट, फर्जी अधिकारी बनकर ठगी और अन्य साइबर अपराधों में भी किया जा सकता है। STF अब आरोपी के विदेशी संपर्क, साइबर नेटवर्क, बैंक खातों और अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है।
#Uttarakhand #UttarakhandPolice #STF #CyberCrime #CyberCrimeNews #CyberPolice #CyberKumaon #Bazpur #UdhamSinghNagar #SIMBox #SIMBoxNetwork #TelecomGateway #IllegalTelecom #CyberFraud #DigitalArrest #VoIP #CyberCriminals #AirtelSIM #FakeSIM #SIMCard #CyberInvestigation #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #YouTubeShorts #InstagramReels #HaldwaniExpressNews