हल्द्वानी में खस्ताहाल सड़क की समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता उवेस राजा ने अपने साथियों के साथ सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया। उत्तर उजाला बरेली रोड से नूरी मस्जिद इंदिरा नगर छोटी रोड तक सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदर्शन किया गया। उवेस राजा का कहना है कि लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढों और खराब सतह के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की। उवेस राजा ने कहा कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोगों के साथ आगे भी आंदोलन किया जाएगा।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #HaldwaniExpressNews #RoadProblem #BadRoads #RoadRepair #RoadDamage #Pothole #PotholeRoads #PublicIssue #LocalIssue #CivicIssue #HaldwaniCity #IndiraNagar #BareillyRoad #Protest #Dharna #UttarakhandNews #PublicDemand #RoadSafety #LocalNews #BreakingNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #YouTubeShorts
Haldwani, Nainital | Sep 22, 2026