लखनऊ में करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, क्राइम ब्रांच का ताबड़तोड़ एक्शन।
समिट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर 14 घंटे तक चले ऑपरेशन में 20 युवतियों समेत 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर जब्त किए हैं। आरोप है कि फर्जी कॉल सेंटर से विदेशी नागरिकों को फेक रिफंड और कस्टमर सपोर्ट के नाम पर निशाना बनाया जा रहा था। विदेशी लिंक, जाली बैंक खातों और हवाला नेटवर्क की जांच जारी है।
#Lucknow #CyberCrime #CrimeBranch #BreakingNews #LucknowNews #upnews18bharat
Bihar, India | Jul 2, 2026