राजसमंद। ओबीसी प्रकोष्ठ में दो युवा और सक्रिय नेताओं की महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ होने के बाद राजसमंद ज़िले में खुशी की लहर दौड़ गई। पिपली आचार्यान के निवासी एवं पूर्व सरपंच मनोहर लाल कीर को जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पिपली अहिरण निवासी लेहरू लाल अहीर को कांग्रेस ओबीसी विभाग का उदयपुर संभाग अध्यक्ष बनाया गया है।