सहसवान: सहसवान के तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कैशलेश शिक्षक चिकित्सा योजना एवं डी बी टी योजना का शुभारंभ हुआ
सहसवान के तहसील सभागार में तहसील स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता, उपजिलाधिकारी सहसवान रिपुदमन सिंह ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कर किया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी कार्यक्रम स्थल पर दिखाया गया।