श्योपुर: पीजी कॉलेज में बीएड परीक्षा देते पकड़ी गई फर्जी छात्रा, बिहार से आई थी दूसरी छात्रा का पेपर देने
श्योपुर। जिला मुख्यालय पर शासकीय पीजी कॉलेज में जारी बीएड परीक्षा में शनिवार को दोपहर 2 बजे परीक्षा स्टॉफ ने एक फर्जी छात्रा को पकडा है। यह छात्रा प्रॉक्सी करती हुई पाई गई, जिसे कॉलेज प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले में दो छात्राओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।