श्योपुर: जयश्री पैलेस के पीछे कचरा डालने पर मारपीट, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयश्री पैलेस के पास एक युवक से तीन लोगो ने गुरूवार की रात्रि 9 बजे कचरा डालने की बात को लेकर मारपीट कर जान से माने की धमकी दी एवं जातीसूचक अपमान किया है। पुलिस ने मामले में शुक्रवार की रात्रि 8 बजे केस दर्ज कर लिया है।