श्योपुर: लाइट की डोरी लगाने पर दो पक्षों में मारपीट, मानपुर थाने में क्रॉस प्रकरण दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तलावदा में लाइट की डोरी लगाने की बात को लेकर दो पक्षो में रविवार को रात्रि 7 बजे मारपीट कर गाली गलौच की गई। पुलिस ने मामले में दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर शुक्रवार की रात्रि 8 बजे क्रॉस प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार की शाम 6 बजे दी है।