श्योपुर: रायपुरा गांव के पास श्योपुर-पाली हाईवे पर कार और ऑटो के बीच हुई टक्कर में 9 लोग हुए घायल, ज़िला अस्पताल में उपचार जारी
श्योपुर। श्योपुर पाली हाइवे पर रायपुरा गांव के पास शनिवार को सुबह 10.30 बजे एक अर्टिंगा कार और ऑटो में जोरदार भिडंत हो गई। इस घटना में करीब 9 लोग बुरी तरह घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।