श्योपुर: ऑपरेशन सिंदूर यात्रा में महिलाओं ने तिरंगा थाम 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए
श्योपुर। शहर में आज शनिवार को शाम 5.30 बजे महिलाओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सैंकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की तथा तिरंगा थामकर महिलाओं ने हिंदूस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये हैं। यह यात्रा नगर पालिका कार्यालय से प्रारम्भ हुई जो मैन बाजार होते हुए तहसील चौराहे से होती हुई वापस गांधी पार्क पर आकर सम्पन्न हुई।