सिमडेगा: झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ सिमडेगा इकाई की कृषि कार्यालय में बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ सिमडेगा इकाई की आवश्यक बैठक रविवार को 12:00 बजे कृषि कार्यालय में पुष्पा कुमारी की अध्यक्षता में हुई ।बैठक में जिला सचिव सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे जहां पर दैनिक वेतन भोगी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अस्थाई एवं सरकारी कर्मियों की तरह सभी सुविधा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की गई ।इसके अलावा कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।