भभुआ: बेतरी काली मंदिर के पास सीएनजी ऑटो और ई-रिक्शा की टक्कर में 4 लोग घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 12, 2025 बेतरी काली मंदिर के पास सीएनजी ऑटो व ई रिक्शा के जोरदार टक्कर में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सोमवार को लगभग 12:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक सभी चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर हरसू ब्रह्म गांव निवासी जमुना सिंह व उनकी पत्नी सुनीता देवी एवं सुदामा पासी जबकि सुहावल गांव निवासी रामधार पाल के पुत्र उमेश पाल बताया जाता है।