भभुआ: अखलासपुर पटिया बिंद नगर के पास आकाशीय बिजली गिरने से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत
Bhabua, Kaimur | May 11, 2025 भभुआ के अखलासपुर पटिया बिंद नगर के पास आकाशीय बिजली से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना तब घटी जब रविवार की शाम 4 बजे तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने लगी। वहां स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति खड़ा था। तभी मेघ गर्जन होने लगा। जहां आकाशीय बिजली गिरी और उसकी मौत हो गई। हालांकि किसी ने देखा नहीं है।