भभुआ: चंदा गेट के पास दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक सवार युवक घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 12, 2025 चंदा गेट के पास दो बाइक के टक्कर में दोनों बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार को लगभग 11 बजे की बताई गई। रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहरक गांव के प्रद्युम्न ठाकुर जो कि चनारी के लोहंदी गांव से बारात कर बहेरिया गांव के लिए जा रहा था। जबकि दूसरा बाइक सवार चैनपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव के अशोक बिंद अपने गांव से बाइक से भभुआ आ रहा था।