भभुआ: पलक अस्पताल के पास एक बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, घटना में हुई मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 12, 2025 पलक अस्पताल के पास एक बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया। जहां उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे की बताई गई। जो मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के कस्थरी गांव निवासी स्वर्गीय धनुकधारी खरवार के 55 वर्षीय पुत्र महेंद्र खरवार बताया जाता है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि व्यक्ति अपने गांव से मोहनिया के लिए आ रहा था।