भभुआ: बहेरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, माता-पिता एवं पुत्री घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 12, 2025 बहेरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के मारपीट में माता-पिता एवं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे की बताई गई। चांद थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव निवासी सरोज कुमार व उनकी पत्नी कुंती देवी तथा पुत्री सोनी कुमारी बताई गई है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे घायलों ने बताया कि अपने बड़े पिता मुन्ना बिंद से जमीनी विवाद चल रहा था।