खंड स्तरीय पज़ल पैटर्न चैंपियनशिप में भिडेंगे 352 क्लस्टर स्तरीय चैंपियन
खंड स्तरीय चरण में कौन बनेगा करोड़ पति की तर्ज़ पर क्विज़ के भी होंगे विशेष राउंड
29 सितंबर को जिले के चारों खंडों में होगा चैंपियनशिप का आयोजन
पंचकूला 28 सितंबर : निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिला पंचकूला द्वारा लिए गए विशेष इनिशिएटिव के अंतर्गत विद्यालय स्तर के बाद चैंपियनशिप के तीसरे चरण में चरण में जिले के सभी 44 क्लस्टर स्तर पर विजयी प्रत्येक क्लस्टर की 2-2 चैंपियन टीमें अपने-अपने खंड में दिनांक 29 सितंबर 2026 को होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेंगी |
जिला एफ एल एन समन्वयक व पंचकूला में निपुण के नोडल अधिकारी असिन्द्र कुमार ने बताया कि
खंड स्तरीय चैंपियनशिप की यह विशेषता है कि यहाँ स्क्रीनिंग व अपना पैटर्न स्वयं बनाने के बाद कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर विशेष क्विज़ मंच सजेगा जहां टॉप 6 टीमें भाग लेंगी | क्विज़ में फिफ्टी-फिफ्टी, एक्सपर्ट राय जैसी लाइफ लाइन भी प्रयोग की जा सकेंगी |
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों व अध्यापकों में बहुत उत्साह है | खंड स्तर पर विजयी टॉप 4-4 टीमें दिनांक 05 अक्टूबर को होने वाली जिला स्तरीय मेगा- चैंपियनशिप में भाग लेंगी।
बता दें कि इस चैंपियनशिप में एक टीम में कक्षा एक का एक, कक्षा दो का एक व कक्षा तीन के दो विद्यार्थी सम्मिलित हैँ | इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में तर्कशीलता अवलोकन व समस्या समाधान का विकास करती है।
प्रतियोगिता के अवलोकन के लिए प्रत्येक खंड स्तर पर जिला स्तरीय अधिकारी गण भी उपस्थित रहेंगे।
पिंजौर ब्लॉक में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एफ एल एन कोऑर्डिनेटर के साथ स्वयं उपस्थित रहेंगी । खंड मोरनी में जिला परियोजना समन्वयक जोगिंन्द्र लाठर, बरवाला खंड में उप जिला शिक्षा अधिकारी रमेश बत्रा व रायपुर रानी में उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरोत्तम शर्मा मुख्य अतिथि होंगे प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए उत्कृष्ट साज सज्जा की जा रही है जिसमे रंगोली, निपुण सेल्फी स्टैंड व विशेष साज सज्जा सम्मिलित है ।