अटेर: मौसम में बदलाव से जिला अस्पताल में बढ़े मरीज, डॉ. सतीश शर्मा ने सावधानी बरतने की अपील की
Ater, Bhind | Sep 30, 2026 भिंड। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। खासकर बच्चे मौसमी बदलाव के चलते अधिक बीमार हो रहे हैं। इसके कारण जिला अस्पताल की ओपीडी के साथ-साथ बच्चा वार्ड में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉ सतीश शर्मा ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है