Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

चौपला पुल कल से होगा चालू, किसानों के संघर्ष की मिली सफलता: डॉ. रवि नागर मीडिया का जताया आभार, जनप्रतिनिधियों से जनसमस्याओं पर ध्यान देने की अपील बरेली। किसान नेता डॉ. रवि नागर ने चौपला पुल का निरीक्षण कर बताया कि किसानों के लंबे संघर्ष और आंदोलन का सकारात्मक परिणाम सामने आया है तथा चौपला पुल कल से आम जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय किसानों की एकजुटता और निरंतर प्रयासों को दिया। डॉ. रवि नागर ने मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया को किसी भी व्यक्ति या संगठन का मनोबल तोड़ने वाली भ्रामक अथवा गलत खबरें प्रसारित करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के सहयोग से यह आंदोलन लंबे समय तक चला और अंततः सफलता मिली। डॉ. नागर ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे जनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दें, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और पुल चालू होने की घोषणा पर खुशी व्यक्त की। अवधेश शर्मा बरेली #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #किसानएकतासंघ #जिलाधिकारी

Bareilly, Bareilly | Jun 16, 2026