बगोदर: जीटी रोड, अटका लक्षीबागी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर घर में घुसा, कोई हताहत नहीं
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड अटका लक्षीबागी के पास में रविवार को तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर रोड एक घर में घुस गया।घटना से घर सामने खडी रंजित कुमार बुलेट बाइक व इंदर साव के ठेला को रौंद कर क्षतिग्रस्त कर दिया।साथ ही घर को भी नुकसान पहुंचया है।वही घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई और घटना स्थल पर पास के लोगो की भीड जमा हो गई।