हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी उत्सव पर दिखा राष्ट्रनिष्ठा और सामाजिक समरसता का संगम
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हनुमानगढ़ नगर की ओर से रविवार को विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भटनेर किले के सामने स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शस्त्र पूजन के साथ हुआ। इसके बाद अवतरण एवं काव्यगीत प्रस्तुत किया गया।