दमोह: खाद-बीज दुकानों पर प्रशासन सख्त: 10 लाइसेंस निलंबित, एक पर एफआईआर; जिले में 14 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध - कलेक्टर
Damoh, Damoh | Jul 11, 2026 दमोह में खरीफ बोनी सीजन के दौरान खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने 38 दुकानों का निरीक्षण किया। 14 प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं मिलने पर 10 के लाइसेंस निलंबित किए गए, एक विक्रेता पर एफआईआर दर्ज हुई और तीन मामलों में कार्रवाई जारी है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि जिले में 14 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है तथा किसान ई-विकास पोर्टल से ले।