मानपुर: जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान का एक दिवसीय दौरा, 9 मई को ताला में जिला अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
Manpur, Umaria | May 8, 2026 मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा उमरिया जिले के जिला प्रभारी मंत्री नगर सिंह चौहान 9 मई को एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर ताला(बांधवगढ़)आएंगे।जहां वे 12.30 बजे जिला अधिकारियों की बैठक फारेस्ट रेस्ट हाउस मे लेंगे तथा दोपहर 1.30 बजे जिला कोर ग्रुप की बैठक मे शामिल होने के पश्चात सायं 4 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।