बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर 5 लावारिस बैग मिले, जिनमें 47 हज़ार रुपये की विदेशी शराब बरामद हुई
Buxar, Buxar | Jul 30, 2026 बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब बरामद की। प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर नए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के समीप लावारिस हालत में पड़े 5 बैग एवं झोलों से कुल 66.24 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 47,840 रुपये बताई गई है।