लालगंज: गंभीरपुर थाना की पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर थाना की पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक संदीप कुमार दुबे व मय हमराह फोर्स ने किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी राजा सरोज पुत्र पप्पू सरोज को नगरैया प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।