जमुई: चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सदर अस्पताल के डा. संजीव को लंदन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सम्मानित किया जाएगा
Jamui, Jamui | Feb 27, 2025 सदर अस्पताल में मेडिकल आफिसर के रूप में कार्यरत डा. संजीव को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए 13वें वर्ल्ड लीडर्स समिति 2025 में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें ग्लोबल एम्पायर इवेंट्स लिमिटेड द्वारा लंदन में दिया जाएगा। उक्त जानकारी गुरुवार की शाम 7:00 बजे डा. संजीव कुमार ने दी है।