जमुई: इंदपे गांव से लावारिस अवस्था में नवजात के शव को डायल 112 की पुलिस ने बरामद किया, लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Feb 27, 2025 जमुई में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। टाउन थाना क्षेत्र के इंद्रपे गांव में लावारिस अवस्था में फेंके हुए एक नवजात को डायल 112 की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम करीब 7:00 बजे बरामद किया है। नवजात मृत अवस्था में लड़कीं बताई जा रही है। नवजात की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।