सिकंदराराऊ: गाँव अतिया में आरोपियों ने ग्राम प्रधान के घर में घुसकर पति और उनकी बहन से की मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव अतिया में ग्राम प्रधान के घर में घुसकर प्रधान पति और उनकी बहन के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।