सहारनपुर: सहारनपुर में बैंक कर्मचारियों ने चक्का जाम किया, 5-डे बैंकिंग और पेड पीएलआई की मांग पर देशभर में हड़ताल
पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था और पेड पीएलआई की मांग को लेकर शुक्रवार को सहारनपुर समेत देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर स्टेट बैंक कोर्ट रोड शाखा के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। संगठन के मुताबिक, देशभर में करीब 8 लाख बैंकर्स हड़ताल में शामिल हुए।