जौनपुर: कक्षा के समय शिक्षकों को कार्यालय नहीं बुलाया जाएगा, कुलपति ने लागू की नई व्यवस्था
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षकों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब कक्षा संचालन के दौरान किसी शिक्षक को कुलपति कार्यालय या प्रशासनिक भवन में नहीं बुलाया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कदम विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने से रोकने के लिए उठाया है। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने शनिवार की सुबह करीब 10 बजे सभी संकायों और विभागों