बीना: प्रताप वार्ड अंजनीधाम कॉलोनी में चोरी, ताला तोड़ते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
Bina, Sagar | Aug 16, 2025 कुछ दिनों से बीना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है 1 महीने के अंदर करीब एक दर्जन जगह चोर ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं जिनमें डकैती का प्रयास भी शामिल है। चोर बेखौफ होकर सुने मकानों और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। वहीं चोरों ने अंजनीधाम कॉलोनी में तीन मकानों ताले तोड घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई।