बीना: बीना में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, स्टेशन रोड स्थित बांके बिहारी मंदिर में हुए कार्यक्रम
Bina, Sagar | Aug 17, 2025 श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व नगरीय एवं शहरी क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह मंदिरों में धार्मिक आयोजन किए गए। वहीं श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर ग्वालटोली स्थित मंदिर एवं स्टेशन रोड स्थित बांके बिहारी मंदिर सहित क्षेत्र के कई मंदिरों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जहां पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।।