मुरैना पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े बाइक चोरी, 24 घंटे बाद भी FIR नहीं, स्टेशन रोड थाना पुलिस पर उठे सवाल
मुरैना के स्टेशन रोड स्थित पोस्ट ऑफिस परिसर से दिनदहाड़े स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। पीड़ित बीपीएम सोनपाल नागर ने सीसीटीवी फुटेज के साथ थाने में शिकायत दी, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि आसपास के अन्य सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। कार्रवाई में देरी को लेकर स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
#morena #मुरैना