पटियाली: चंदनपुरा गांव में पुलिस टीम पर पथराव, पटियाली कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनपुरा में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अशोक कुमार और राजेश यादव शामिल हैं, जो चंदनपुरा गांव के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।