आज़मगढ़: एक लाख के इनामी बदमाश से यूपी एसटीएफ व सिधारी थाना पुलिस की मुठभेड़ में 8 वर्ष से फरार बदमाश को एक पैर में लगी गोली
सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली बाईपास के समीप बीती रात 2 बजे UP STF और सिधारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ में 8 वर्ष से आजमगढ़ जेल से फरार अभियुक्त को एक पैर में गोली लगी। उसके पास से 1 अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुआ है। SP अनुराग आर्य ने बताया कि घायल बदमाश गाजीपुर का निवासी जितेंद्र मुसहर है। आजमगढ़, मऊ व बलिया में हत्या डकैती समेत 6 मुकदमे दर्ज हैं।