सरधना: कुलंजन गांव में मामूली बात पर दबंग ने लहराया तमंचा, दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने थाने पर दी तहरीर, जांच शुरू
सरधना थाना क्षेत्र के कुलंजन गांव में मामूली बात पर दबंगों द्वारा गांव के ही एक युवक को देसी कट्टे से गोली मारने और विरोध पर घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है पीड़ित ने बुधवार लगभग ढाई बजे थाना पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी आसिफ खान पुत्र तुफैल अहमद ने तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की