गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और कई का मार्ग बदला गया
गया जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन की सुविधा के लिए भवन निर्माण कार्य तेजी से की जा रही है।जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 पर पुनर्विकास कार्य को लेकर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है।मेगा ब्लॉक के कारण 53213 पटना गया पैसेंजर और 53214 गया पटना पैसेंजर को पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं।पटना भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस पटना आरा सासाराम भभुआ होकर जाएगी।